चाचौडा तहसील में ग्राम शिक्षण समिति राघौगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर तेलीगांव में संकुल स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
ग्राम भारती जिला प्रमुख श्री अखिलेश जी दुबे ने तेलीगांव संकुल के अन्तर्गत आने विधालय कोन्याकलां ,गेहूंखेड़ी,
रतौधना आदि विधालयों में जाकर विद्यालय का निरीक्षण किया एवं बैठक में शामिल हुए एवं विद्यालय की गतिविधियों से अवगत हुए। ग्राम भारती जिला प्रमुख श्री अखिलेश जी दुवे एवं संकुल प्रमुख उधम सिंह लोधी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार कर्णधार, अनिरुद्ध सिंह मीना शिवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।


