तेंदूखेड़ा।राज्य शिक्षक संघ का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में तहसील तेंदूखेड़ा इकाई का हुआ गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा– बीते बुधवार को ग्राम करोंदी में राज्य शिक्षक संघ तहसील तेंदूखेड़ा द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग एवं ग़ुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस अवसर पर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटैल ने कहा कि राज्य शिक्षक संघ सबसे पुराना संघ है जिसका प्रमुख उद्देश्य हमेशा से ही अध्यापको की समस्याओं के समाधान एवं लंबित मांगो की पूर्ति का रहा है। होली मिलन कार्यक्रम से आप सभी से मिलने का अवसर मिला है। प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह पटैल ने कहा कि अध्यापको को राज्य शिक्षक संघ के द्वारा किये गए संघर्ष से ही लाभ मिल रहे है। विदित हो कि इस दौरान आपसी विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से संघ की तहसील तेंदूखेड़ा ईकाई का  गठन किया गया। नवगठित ईकाई में पुरुषोत्तम बसेडिया को तहसील अध्यक्ष, मुन्नालाल पटैल को कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार दुबे एवं दिगंबर ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजकुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, सचिन्द्र गुप्ता को सचिव, श्रीराम पटैल को सह सचिव, नीरज पटैल को मीडिया प्रभारी, नीलेश शर्मा को सह मीडिया प्रभारी पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं है।  संरक्षक मंडल में शमीम कुरैशी, कमलेश त्रिपाठी, जे पी कोष्टी, राजेश पटैल, लखनलाल पटैल, मनोज शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में सदस्य के रूप मे लक्ष्मी नारायण दुबे, हरिदास वर्मा, प्रकाश ठाकुर, बलवंत ठाकुर, राधेश्याम डढोर, रमेश पटैल, ताराचंद चौधरी, नितिन चौरसिया, जगदीश साहू, धनराज पटैल, गीतेश शर्मा, प्रकाश ठाकुर, महेश चौधरी, सतीश साहू, रोहित अग्रवाल, राजेश पटैल, जगन्नाथ सिलावट, नारायण पटैल, प्रेम सिंह पटैल, प्रेम सिंह ठाकुर एवं अनिल श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मदन शुक्ला, निवर्तमान तहसील अध्यक्ष  सतीश कटारे, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष  राकेश पटेल, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी दीपसिंह, तहसील अध्यक्ष  सूर्यकांत पाठक, कार्यकारी तहसील अध्यक्ष  त्रिलोक जैन, वरिष्ठ साथी गोठल सिंह पटेल, राधेश्याम डढ़ौर, प्रेमसिंह पटेल, कमलेश त्रिपाठी,  प्रदीप चौरसिया, श्रीराम पटेल, खीरसिंह पटेल, मोहन सिंह पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।