
तेंदूखेड़ाः तेंदूखेड़ा के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका उत्सव का समापन रंगों के त्यौहार रंग पंचमी के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर तेंदूखेड़ा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंगपंचमी धूमधाम से मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा उत्साह पूर्वक एक
दूसरे को रंग लगाकर जमकर मस्ती की गई। युवा टोलियां भी अपने स्नेहीजनों को रंग लगाते हुए नजर आए। सुरक्षा शांति बनाये रखने के लिए पुलिस की लगातार गश्त बनीं रही।
इस दौरान आमजनों ने जहां एक दूसरे को गुलाल और टीका लगाकर
पर्व की शुभकामनाएं दी। वही बच्चे पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग की बौछार करते दिखाई दिये। वही युवा वर्ग भी वाहनों में सवार होकर रंग खेलने निकला। इस दौरान समूचे क्षेत्र का माहौल रंगों से शराबोर हो गया था। बैण्ड बाजों की थाप पर थिरकते लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया।

