देवास पीपलरावाँ। गत माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नागर के मुख्य आतिथ्य में एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी की अध्यक्षता में जगद्गुरु संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती उनके कई अनुयायियों की उपस्थिति में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अंबाराम शिंदे द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैलाश चंद्र पाठोंदिया, एडवोकेट मदन मोहन राव, बाबूलाल बड़कनिया, संजय त्रिवेदी, कैलाश शिंदे, छगनलाल गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पीपलरामा साकिर खा पठान, दिलावर खा मंसूरी, प्रकाश नागर, प्रहलाद सिंह धाकड़, विष्णु शिंदे, कमल शिंदे, देवेंद्र शिंदे ,दिनेश शिंदे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


