देवास पीपलरावा ।मेहनत इतनी शिद्दत से करो कि सफलता शोर मचा दे,
शायद यही सब कुछ कर दिखाया टी, आई, कमलसिंह गहलोत ने आरक्षक से बने टी, आई कमलसिंह गहलोत ने अपने पुलिस की नौकरी में 43 वर्षों में जनता की मदद से अपने सेवा काल में ,कभी भी सस्पेंड नहीं हुए, कारण बताओं नोटिस, किसी भी तरह की जांच, उनके सेवा कॉल में उनका सामना नहीं करना पड़ा ।
पुलिस थाना पीपलरावा के 9:30 माह के कार्यकाल में सभी धर्म, जाति ,वर्ग ,संप्रदाय के लोगों के साथ निरपेक्ष तरीके से काम किया, इन्हीं सभी काम से प्रेरित होकर प्रेरणा प्रोत्साहन समिति पीपलरावां ने आज उनकी सेवानिवृत्ति पर तथागत गौतमबुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अंबेडकर का छाया चित्र देकर उन्हें साफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
की आने वाले पुलिस अधिकारी भी आपसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का जनता के साथ निरपेक्ष व्यवहार करे ।
सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रेरणा प्रोत्साहन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व पार्षद शंकर सिंदल, दैनिक जागरण पत्रकार अंबाराम शिंदे, सी न्यूज़ संवाददाता साजिद पठान, कैलाश ठेकेदार, एमपी टुडे एक्सप्रेस जिला चीफ ब्यूरो विष्णु शिंदे, विजय शिंदे, भूपेंद्र शिंदे, शहर काजी जाकिर हाफिज साहब, संतोष कुमार सिंदल एवम् प्रधानारक्षक बाबूलाल पटेल सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित थे ।



