देवास पीपलरावां। होली धुलेंडी का पर्व नगर सहित आसपास के गांवों में धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह होलिका दहन किया गया। सभी समाज वर्ग सहित समाजजनों ने गेर निकाली। गेर द्वारा शोक संतृप्त परिवारों में जाकर रंग गुलाल लगाया। इसके बाद एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। दिनभर बच्चे तथा युवा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए नजर आए। वहीं महिलाओं द्वारा भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व धूम-धाम से मनाया गया । सोनकच्छ ,भोरासा पीपलरावा, धन्देडा, निपानिया हुर हूर , घटिया , खुटखेडा आदि गावों में होली का पर्व मनाया गया । इनमें भूपेंद्र शिंदे , विजय शिंदे , संध्या शिंदे , आकाश टाटिया, अंकित टाटिया , मनोज टाटिया ,संदीप टाटिया, समर , अंशुमन, आश्विन टाटिया, अभिराज , कान्हा , प्रतीक राठौर , वंश अस्तेय आदि लोगों ने एक दूसरे पर रंग लगाकर होली का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया ।



