
देवास ।12 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने व्रत देवास अ में संत रविदास नगर, राधागंज के होटलों में सर्चिंग की गई। तलाशी में 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, 3 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की, 13 बीयर केन, 12 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की* जप्त किए गए। कुल 02 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 8940 रूपए है।
आज की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह आबकरी आरक्षक दीपक टटवाडे, निहाल खत्री एवं नगर सैनिक केदार चौधरी सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


