धामनोद//। मुख्य सांस्कृतिक प्रभारी आतिश जैन ने बताया कि इस पहल से हमारे समाज के अध्यक्षों का मान बढ़ेगा , समाज अध्यक्ष स्थानीय समाज का प्रथम नागरिक होता है जो अपने विवेक से समाज व धर्म को संभालने के अपना समर्पण देता है , मंच ऐसे समाज के सभी अध्यक्षों का सम्मान करने से अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा है , पहली बार हो रहे हैं इस प्रकार के सम्मान से समाज को एक सूत्र में बढ़ने में मदद मिलेगी छोटे बड़े नगरों के करीब 17 अध्यक्षों को” पोरवाड़ सामाजिक रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया जाएगा महिला प्रकोष्ठ सांस्कृतिक सचिव आयुषी जैन बड़वाह एवं महिला प्रकोष्ठ मुख्य सचिव ऋतु जैन चंडीगढ़ ने बताया कि मंच द्वारा समाज की सेवा करने वाले व्यक्तित्व का सम्मान किया जाता है इसी कड़ी में श्रीमती कनक लता प्रेमचंद जैन इंदौर को,” विदुषी समाज रत्न” के रूप में मरणोपरांत सम्मानित किया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीना जैन ने बताया कि श्रीमती कनक लता जी ने नारी सशक्तिकरण शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में जो अनुकरणीय योगदान दिया है वह प्रशंसनीय एवं वंदनीय है आपने अपनी प्राणवंत ऊर्जा से समाज को नव चेतना देकर उन्नयन के पथ पर प्रदर्शित किया है समन्वय स्नेह सहयोग जैसे मानवीय गुणों से आपका व्यक्तित्व अलंकृत है, आपके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों मंदिरों सेवा कार्यों में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है आप जैसी विदुषी महिला पोरवाड़ समाज में ना हुई है ना होगी , सम्मानित करने में मुख्य रूप से इंदौर झोंन अध्यक्ष नवीन जैन, सचिन जैन पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैन , सुदर्शन जी आदि उपस्थित थे


