पवई पन्ना । नगर प्रतिष्ठित मिलौनीगंज निवासी नाड़ी विशेषज्ञ डॉ जीवन लाल बढ़ौलिया का 95 वर्ष की आयु में आज रविवार सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया। जानकारी अनुसार उन्होंने लगभग 15 वर्ष शासकीय सेवा के बाद वालेन्ट्री सेवा निवृत्ति लेकर खुद के निवास पर लोगों का इलाज करने लगे। उनको निधन का दुखद समाचार सुनते ही मिलौनीगंज सहित नगर में शोक व्याप्त रहा। डा जीवन लाल नगर सबसे पुराने डाक्टर रहे। समाज सेवा में सबसे आगे रहना,गरीबों की मदद करना सरल स्वभाव के धनी थे। श्री बढ़ोलिया एक बार नगर परिषद में पार्षद भी रह चुके है,इनका अंतिम संस्कार सोमवार को प्रयागराज इलाहाबाद में किया जायेगा। वे अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए।


