सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे है गांव चलो अभियान के अंर्तगत भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सिरोठिया बीना विधानसभा मंडी बामोरा मंडल के ग्राम मढ बामोरा में 24 घंटे प्रवास हेतु पहुंचे। मढ बामोरा पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया का स्थनीय कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनों ने स्वागत किया प्रवास कार्यक्रम के दौरान श्री सिरोठिया ग्राम मढ बामोरा में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां श्री सिरोठिया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित व उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पंडित जी के विचारो को सांझा किया।
तत्पश्चात श्री सिरोठिया बूथ समितियों के साथ बैठक कर पुनःसमितियों का सत्यापन किया व कार्यकर्ताओं को आगमी चुनाव के निमित्त विभिन्न आयामों की जानकारी दी कार्यक्रमों की समीक्षा की तत्पश्चात श्री सिरोठिया ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर संवाद किया व अन्य योजनाओं की जानकारी पत्रक वितरित किए वही श्री सिरोठिया ने नव मतदाताओं से परिचर्चा की व बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई व श्री सिरोठिया क्षेत्र के की वोटर्स से भेंट कर उन्हे मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया बूथ क्रमांक 172 में रात्री विश्राम करेंगे ।
आज के कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष साहबराज यादव सरपंच दामोदर राय उपसरपंच सतीश जैन वीरेंद्र रघुवंशी अशोक बबलू खटिक बी डी प्रजापति वीरेंद्र यादव आर्यन जैन नवीन जैन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




