पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन के मौकै पर ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ केक खाने से 10 वर्षीय लड़की मानवी की मौत हो गई। इस मामले में कान्हा बेकरी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मानवी अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने परिवार के साथ केक काटती और जश्न मनाती नजर आ रही है।

लड़की के दादा ने कहा कि 24 मार्च को शाम 7 बजे उसका जन्मदिन मनाया। उस रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दोनों छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। सौभाग्य से सबसे छोटी बेटी प्रेमन उल्टी करने के बाद बच गई। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिवार के अनुसार, ‘केक कान्हा’ बेकरी से ऑर्डर किया गया था।
इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जोमैटो के जरिए जिस फर्म से इस केक की ये डिलीवरी हुई थी वो फर्जी निकला। असल में केक न्यू इंडिया बेकरी से भेजी गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में न्यू इंडिया बेकरी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है जबकि इसका मालिक फरार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानवी की मौत के बाद उसके परिजनों ने केक भेजने वाले कान्ता फर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लेकिन जांच की गई तो उसमें जो पता दिया गया था वो फर्जी निकला और वहां ऐसी कोई दुकान ही नहीं थी. इसके बाद मानवी के परिजनों ने 30 मार्च को फिर जोमैटो के जरिए उसी कान्हा फर्म से फिर एक केक मंगवाया और जब उसे देने डिलीवरी एजेंट पहुंचा तो उस पकड़ लिया.


