बीना ।इस सदी के समाधिस्थ महान आचार्य परम पूज्य 108श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर नाभिनंदन दिगम्बर जैन हितोपदेशनी सभा इटावा बीना द्वारा दिनांक 6फरवरी गुरूवार शाम 7*30बजे से इटावा बाजार स्थित जैन मंदिर में अखिल भारतीय कवि का आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रख्यात कवि गण शिरकत करेंगे और अपनी रचनाओं से आचार्य गुरुदेव को याद करेंगे साथ ही हास्य ओज श्रृंगार की ऐतिहासिक कविताओं की रस बर्षा करेगे
इस अवसर पर सभी जैन समाज एवं नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह अध्यक्ष सिंघई राकेश सराफ मंत्री मुकेश जैन सैदपुर ने किया है
कार्यक्रम की जानकारी सभा के सदस्य और कवि शैलेन्द्र जैन दबंग ने दी


