भाजपा स्थापना दिवस पर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिरोंज (टीएमई न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को सिरोंज विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया। नगर मंडल के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर

6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के बाद अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी के प्रगति का स्मरण किया। भाजपा संगठन ने नगर के एवं ग्रामीण मंडलो के प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए वक्ताओं को तैनात किया था। मतदान केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक उमाकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की तो वहीं यवा मोर्चा के तरफ से सागर लोकसभा के सह प्रभारी बनाए गए रवि सोनी ने भी बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे। इस दौर न कार्यकर्ताओं ने सम्मान भी किया। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी की स्थापना से वर्तमान तक के सफर को याद करते हुए बथ के प्रत्येक परिवार

तक भाजपा परिवार को ले जाने के लिए संकल्पित हुए। बूथ केंद्र पर पहुँचे विस्तारक राहुल मारण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक दौर था, जब भारतीय जनता पार्टी के मात्र 2 सांसद हुए करते थे। विपक्ष हमारे सांसदों की मजाक बनाते थे, लेकिन आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का उत्साह है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर 370 मत बढाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े को बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष पारस तारण, नपाध्यक्ष मनमोहन साहू, नपा उपाध्यक्ष मनोज शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारि मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।