ललितपुर । आज दिनांक 28.03.2025 नगर पालिका परिषद, ललितपुर के सभाकार कक्ष में कर निर्धारण अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी एवं कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार जैन की उपस्थिति में नगर के समस्त सूअर पालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दिनांक 31.03.2025 को ईद-उल-फितर पर्व के चलते नगर पालिका सीमान्तर्गत समस्त सूअर पालकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने सूअरों को दिनांक 31.03.2025 तक बाड़े में ही रखना सुनिश्चित करें, खुले में सूअरों को न छोड़े। यदि आवारा सूअर खुले में पाये जाते है, तो संबंधित सूअर पालकों के विरूद्ध जुर्माना वसूल करते हुए सूअर पालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान कर निर्धारण अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी एवं कर अधीक्षक / प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार जैन, हेड सुपर वाइजर श्री संजय कुमार, सुपर वाइजर श्री अमित कुमार, स्वास्थ्य नायक श्री दीपक घावरी, श्री पृथ्वी बाल्मीकि, श्री कालीचरन, श्री आकाश, श्री प्रदीप, श्री सौरभ, श्री सचिन, श्री हरीओम, श्री हिमांशु, श्री निहाल सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, ललितपुर


