ललितपुर।समाज को बांटने काटने का काम कर रही भाजपा : नेपाल सिंह
ब्लाक बार के ग्राम टोड़ी में सपाईयों ने लगाई पीडीए चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर बतायीं सपा की नीतियां 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


ललितपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने ब्लाक बार की ग्राम पंचायत टोड़ी में पीडीए चौपाल लगाकर लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान सभी वर्गो के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सोन सिंह बार ने की। वहीं चौपाल का सफल आयोजन वीरपाल अहिरवार एवं सहदेव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव मौजूद रहे। तो वहीं जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता स्थापित करने के लिए संविधान का निर्माण किया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान की रक्षा एवं सभी वर्गो के अधिकारों को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा समाज को बांटने काटने का काम कर रही है। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। इस दौरान पीडीए का घर घर पहुंचाया गया। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक अध्यक्ष सोन सिंह बार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है। आज आमजन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस दौरान तुलसीराम अहिरवार, मक्खन कुशवाहा, नरेंद्र राजपूत, अरशद मंसूरी, खिलान सिंह यादव, महासचिव सेनपाल सिंह, बलवीर अहिरवार धनीराम कुशवाहा, मनभावन, दातार सिंह, रामनाथ सिंह, राजू, नीरज, रामकुमार राघवेंद्र सत्यप्रकाश, राजेंद्र डुलावन, आजाद, धर्मेंद्र, विजयदेव बलराम अहिरवार, अक्षय, अरविंद, प्रशांत, पुष्पेंद्र, शीलचंद, गंगाराम हरगोविंद, लालसिंह, अहिरवार हरिशंकर कुशवाहा, विजय अंबेडकर, देवेंद्र, जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।