मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील के वरिष्ठ शासकीय चिकित्सक दंपति डॉक्टर बालवीर कैथोरियां एवं डॉक्टर मंजू कैथोरिया के शव आज उनके नंदन वाटिका स्थित निवास में पाए गए इस बात का खुलासा एमबीबीएस कर रहे उनके बेटे ने किया ,जो पटना से बीना आए हैं उन्होंने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी।
गौरतलब है कि डॉक्टर कैथोरिया शासकीय चिकित्सा अधिकारी थे और उनकी पत्नी डॉक्टर मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ थे।जहां डॉक्टर बलवीर कैथोरिया का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया वहीं मंजू केसरिया का वहीं पलंग पर पाया गया मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस बल डॉक्टर कैथोरिया के निवास पर पहुंच गया है।



समाचार लिखे जाने तक एफएसएल टीम बुलवाई गई है जो इस बात का परीक्षण कर रही है कि आखिर इन दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई है मामले को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

