
सिरोंज । मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे की अनुशंसा पर सलमान अमीन को मध्य प्रदेश मीडिया संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रियता को देखते हुए की गई है। सलमान अमीन ने बताया कि मध्य प्रदेश मीडिया संघ हमेशा पत्रकार हित के लिए लड़ाई लड़ता आ रहा है मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे हमेशा पत्रकार हित के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। सलमान अमीन ने कहा कि मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा । इस दौरान बधाई देने में अल्ताफ खान अब्दुल अलीम हाफिज शम्स कमर शकील मंसूरी डॉक्टर वसीम इरफान मंसूरी तबरेज आलम अरबाज खान प्रदीप प्रजापति ऋषि शर्मा रवि विश्वकर्मा आसिम दाद खान निजाम खान शब्बू गोरी आदि लोगों ने बधाई दी ।

