अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते अयोध्याधाम आस्था स्पेशल कैंसिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


बीना। भोपाल से अयोध्याधाम के लिए चलाई जाने वाली अधिकतर ट्रेनों को आगामी घोषणा तक कैंसिल कर दिया गया है। केवल बीना से ही अयोध्याधाम के लिए एक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भोपाल से 3, 16 व 17 फरवरी को और अयोध्याधाम से 5, 17 व 19 फरवरी को इन आस्था स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाना था। अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण इन्हें कैंसिल किए जाने की जानकारी रेल अधिकारियों ने दी है। उनका कहना है कि इन ट्रेनों से वहां पहुंचने वाले यात्रियों के कारण अयोध्याधाम में कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए इन्हें फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। इधर, बीना से अयोध्याधाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन 6 व 20 फरवरी को किया जाएगा। अयोध्याधाम से बीना के लिए ट्रेन का संचालन 8 व 22 फरवरी को होगा। इन ट्रेनों को अब तक कैंसिल नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों को केवल ग्रुप रिजर्वेशन के माध्यम से ही संचालित किया जाएगा।

अयोध्या रेलवे स्टेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?