अयोध्या में रामलला की स्थापना के पूर्व बीना में श्री रामसेतु से तैरने वाली शिला के दर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना/ जब जब प्रभु श्री रामचंद्र जी की बात होती है तब तब अयोध्या जी की बात होती है, और जब-जब अयोध्या जी की बात होती है तब तक अयोध्या जी में श्री रामलला और राम जन्म भूमि की बात होती है ।
आगामी 22 जनवरी विश्व के इतिहास में एक ऐसा दिन सिद्ध होने वाला है जब 500 वर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि में प्रभु श्री राम जी के बाल विग्रह रामलला की स्थापना होगी ।
जहां पूरे देश में प्रभु श्री राम जी के गुणगान चल रहे हैं और उन्हीं के नाम का वातावरण चारों ओर फैला हुआ है वहीं मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना शहर के ग्राम बारधा में भी श्री रामसेतु की वह शिला दर्शनों के लिए रखी गई है, जो कि लगभग 7000 साल पुरानी बताई जाती बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बारधा के एक बुजुर्ग व्यक्ति श्री रामेश्वरम से इस शिला को लेकर आए थे उस समय उन्हें पता नहीं था कि यह उसी रामसेतु की शिला है जो की पानी में भी तैरती है।ऐसे में जब पूरा देश राम मई हो रहा है तब ग्राम बरधा में इस रामसेतु की शलभ के दर्शन के लिए और इसके पूजन के लिए भी प्रतिदिन सैकड़ो लोग आ रहे हैं।https://youtu.be/Oj2s_CrvJ60?si=G-nZrkc3SawQMNxn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?