एक ट्रक सोयाबीन लेकर भागे आरोपी को ट्रक सहित किया गया गिरफ्तार*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घटना विवरण-दिनाँक 14.07.2023 को फरियादी सचिन पिता प्रकाश चंद्र जैन उम्र 42 साल नि० विद्यासागर नगर कालोनी भाग्योदय अस्पताल के पास सागर ने एक शिकायती आवेदन इस आशय का कि दिनांक 15.011.22 को मैंने मसर्स आस्था इंटरप्राईसेस ट्रांसपोर्ट नई गल्ला मंडी सागर से अधिग्रहित ट्रक क्र० एमपी 09 एचजी 7642 में 243.55 क्विंटल सोयाबीन कीमती करीबन 1393715 रूपए का लोड करवाकर बैतूल आयल लिमिटेड सतना के लिए भेजा था जो मैंने 20.11.2022 को पता किया ट्रक क्र० एमपी 09 एचजी 7642 का चालक मेरा उपरोक्त सोयाबीन वहां लेकर नहीं पहुंचा एवं चालक का मोबाईल नंबर 7828173498,8962941840 पर सपंर्क किया जो बंद बता रहा था मैंने व ट्रांसपोटर डालचंद्र साहू ने उपरोक्त चालक का नंबर कई बार लगाया जो बंद बताता है मैंने व ट्रांसप्रोटर डालचंद्र साहू ने आसपास व कई जगह उपरोक्त ट्रक व चालक का पता किया जो कोई जानकारी नहीं मिली। ट्रक क्र० एमपी 09 एचजी 7642 के चालक द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की है। जो मैं अभी तक उपरोक्त ट्रक व चालक का पता तलाश करता रहा जिसकी कोई जानकारी नही मिली जो आवेदन के मजमून पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 406 भादवि का पाये जाने पर अपराध क 655/2023 धारा 406 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर विश्वनीय सूचना तंत्र स्थापित कर बैज्ञानिक साक्ष्य की मदद से तलाश पतारसी के सार्थक प्रयास किये गये जो आरोपी राजू पिता ललिता प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 42 साल नि0 5/40 श्रमिक कालौनी थाना राउ जिला इन्दौर को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक क एमपी 41 एचए 0838 कीमती 500000 (पांच लाख) रूपये को जप्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर सोयाबीन कहा रखा  या बेचा गया है पता किया जा रहा है

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. उनि लखन डाबर 03. प्रआर 543 जानकी रमण मिश्रा 04. प्रआर 406 अमर तिवारी  05. प्रआर सौरभ रैकवार  06. आर 1120 पवन कुमार 07.आर 1798 सत्येन्द्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।