ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कांग्रेस नेताओं ने जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया

गढ़ाकोटा। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की जीत के बाद रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया। शाम करीब 5 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, मिठाई वितरण तथा जोरदार नारेबाजी के साथ जीत की खुशी साझा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रहली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव पूरी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों और हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों का परिणाम इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।
कमलेश साहू, जो दतिया उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे, ने कहा कि उन्होंने भी जीतू पटवारी की टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। उनके अनुसार यह जीत केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं है, बल्कि प्रदेश में जनता के विश्वास और कांग्रेस की विचारधारा की जीत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के कई मंत्रियों और पूरे सरकारी तंत्र ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों और संसाधनों के उपयोग के बावजूद दतिया की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए अपना स्पष्ट जनादेश दिया।
कमलेश साहू ने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को बधाई दी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने रहली विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी जीत की शुभकामनाएं दीं।
विजय उत्सव में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शेख मजीद खान, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष जानकी पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष किशन नायक, मुकेश जैन, सेवा दल विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिलावट, यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, जिला सचिव महेंद्र यादव, सोशल मीडिया जिला प्रभारी विक्रम यादव, मनोज लड़िया, महेंद्र सगोनिया, संतोष सवैया, जय हिंद बुंदेला, राहुल कुर्मी, ओमकार लंबरदार, राहुल पटेल, नन्हे भाई अहिरवार, मोतीलाल लाड़िया, मुन्ना तिवारी, शेख रिजवान खान, एनएसयूआई अध्यक्ष परिचय सिंघई, मुबारक खान, इंतजार खान, जावेद खान, अजय साहू, दीपक साहू, प्रतीक लाड़िया, कन्हैया कोरी, भगवत कोरी, कपिल कुर्मी, नारायण पटेल, गुंचे अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








