दमोह ।अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत जा रहे साइकिल सवार वृद्ध की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दमोह/जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी दमोह-कटनी मार्ग मिड-वे के समीप साइकिल सवार एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की बात सामने आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 8 और 9 बजे के बीच की है. जब वृद्ध साइकिल से खेत जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, मौके पर देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार,चौकी प्रभारी आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक सचिन, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, नंदलाल, सैनिक महफूज सहित पुलिस ने पहुंचकर शव को पुलिस वाहन से तत्काल दमोह जिला अस्पताल लेकर आए. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम पटेल ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर शव सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया.पुलिस ने बताया कि मृतक धनीराम उर्फ मुन्नालाल पिता मोहन लाल अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी करैया भदौली की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.दमोंह ब्यूरों चीफ/अर्जुन सिंह लोधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *