धामनोद/के गणपति घाट की नई सड़क  पर दुर्घटना  में  महिला की मौत हुई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


धामनोद / से दीपक प्रधान धामनोद के गणपति घाट की नई सड़क पर बाइक दुर्घटना में महिला की मौत हो गई रिपोर्ट के अनुसार बाइक से न्याज़ मोहम्मदनाम का व्यक्ति अपनी पत्नी अनीसा बी निवासी चंदननगर के साथ इंदौर से महेश्वर के लिए जा रहे थे रास्ते में गणपति घाट पर सामने से बकरी का आना हुआ और जिसको बचाने के लिए न्याज तुरंत ब्रेक लगाया इसके बाद बाइक फिसल गई जिससे दंपति गिर गए इस घटना में न्याय को मामूली चोट आई लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए टोल एंबुलेंस की मदद से धामनोद अस्पताल भेजा गया डॉक्टर सचिन पाटीदार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया सर पर ज्यादा चोट होने की वजह से डॉक्टर ने उसे इंदौर रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान महिला अनीसा बीजिसकी उम्र 61 वर्ष की थी उनकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है बता दे की गणपति घाट पर लगातार दुर्घटना होने के कारण करोड़ों रुपए की लागत से 9 किलोमीटर की नई सड़क का निर्माण हुआ और हाल ही में सड़क का उद्घाटन 30 नवंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया था नहीं सड़क बनने के बाद ऐसी उम्मीद जा रही थी कि दुर्घटना में कमी आएगी हालांकि ऐसा कोई बड़ा मामला अभी नहीं आया लेकिनइन दिनों में दो दुर्घटनाएं हो गई जिससे एक महिला की मौत हो गई वही बाइक सवार तीन युवक भी अज्ञात ट्रक के टक्कर में घायल हो गए थे जिससे एक को रेफर किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?