धामनोद ।लर्निंग लाइसेंस का कैंप महाविद्यालय में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

                         
धामनोद । शासकीय महाविद्यालय धामनोद में आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय धार का ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें 80 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गये।यह कैंप मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान, जन कल्याण पर्व के तहत 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, इस कैंप का मुख्य उद्देश्य  छात्र-छात्राओं  को ड्राइविंग लाइसेंस लेकर साथ चले व सुरक्षित चले। विभाग का उद्देश्य समस्त वाहन चालक हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में अनिवार्य रूप से रखें ।स्थाई लाइसेंस के लिए एक माह से 6 माह  के बीच अनिवार्य रूप से बनावे । महाविद्यालय की छात्राएं एवं महिला प्रोफेसर के लिए यह निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। छात्रों तथा पुरुष प्राध्यापकों के लिए शासकीय शुल्क   के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। किस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा बरडे, महाविद्यालय का स्टाफ अनेक छात्र-छात्राओं मैं अपने-अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। इस अवसर पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से मीना चौहान, पलाश अग्रवाल, प्रदीप सिंह, गोविंद ठाकुर उपस्थित रहकर जन कल्याण पर्व के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *