पवई।तेंदुआ के शिकार में फरार आरोपी पकड़ा, पहुंचा जेलजंगलों को आग से बचाए-वन परिक्षेत्र अधिकारी*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई ।जिले के वन परिक्षेत्र पवई में लगभग एक साल पहले पिपरिया दौन में तेंदुआ को क्लच वायर से शिकार से संबंधित अंतिम फरार आरोपी को भी वन विभाग ने पकड़ लिया है। बता दें कि बीते साल पिपरिया दौन में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए क्लिच वायर में फंसने से तेंदुए की मौत हो गई थी। जिसमें तीन आरोपियों को तत्काल ही पकड़ लिया था, वही एक आरोपी लगातार वन विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो जाता था जिसको वनमंडल अधिकारी अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल के द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर गठित टीम ने गुरुवार को फरार आरोपी कमलेश पिता भारत आदिवासी निवासी सिमरा बहादुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसको जेल भेजा गया । कार्यवाही में वनपाल पुष्पेंद्र सिंह,उपवन क्षेत्रपाल बी के खरे और परिक्षेत्र का अन्य स्टाफ शामिल रहा। इसके साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि गर्मियों में अपने जंगलों को आग से बचाए साथ ही जंगली जानवरों को बचाने का प्रयास करें। यही हमारे जीवन का आधार है। इन्हें संरक्षित करने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।