पवई में निराश्रित गोवंशों का रहता है चौराहों पर झुंड, दुर्घटना का हो जाते हैं शिकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई। नगर में निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या आमजन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शाम ढलते ही कृषि उपज मंडी से इटोरी पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश सड़क पर बैठ जाता है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। कई बार वाहन चालक अचानक सामने बैठे गौवंश को बचाने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सड़क पर बैठे मवेशी देर से दिखाई देते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।
पन्ना-कटनी मार्ग से जुड़े इस मुख्य रास्ते पर देर रात तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। बावजूद इसके, निराश्रित गौवंश को सड़क से हटाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगरवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर परिषद एवं संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
नगरवासियों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से मांग की है कि निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए उन्हें गौशालाओं या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

    मतगणना से पहले कांग्रेस में घमासान, प्रत्याशी ने पूर्व विधायक पर लगाए भीतरघात के आरोप।    (टुडे एमपी एक्सप्रेस दतिया)     दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव में उन्हें हराने के लिए भीतरघात किया गया और भाजपा के पक्ष में काम किया गया। घनश्याम सिंह ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने कांग्रेस के बजाय भाजपा को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उनका यह भी कहना है कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को शिकायत भेजी गई है और संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, इन आरोपों पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने घनश्याम सिंह को “कायर” और “डरपोक” बताते हुए कहा कि अपनी हार की आशंका के कारण वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। भारती ने यह भी आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह ने चुनाव के दौरान संगठन और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नहीं चला। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से कांग्रेस की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई है। अब सभी की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर है, जिससे यह साफ होगा कि दतिया की जनता ने किस पर भरोसा जताया है।