ग्राम रेंगुवा (गढ़ाकोटा) में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन
नितिन साहू रहली
गढ़ाकोटा जिला सागर
जिला सागर के रहली विधान सभा में गढ़ाकोटा के समीप ग्राम रेंगुवा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से सामूहिक रूप से भव्य पावन श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है ।जिसकी विशाल कलश यात्रा निकाली गई और मंदिर परिसर में भव्य पंडाल में कथा शुभारंभ हुई।जिसमे विद्वान कथावाचक श्रीरामकथा रसिक महंत विपिन बिहारी जी महाराज ने अपनी ओजस्वी तेजस्वी तीखी वाणी में रामकथा का शुभारंभ कैसे हुआ इस प्रसंग का वर्णन किया। रामकथा में तुलसी रचित रामचरित मानस,और कविताजलि की चौपाइयों,दोहा के गायन के साथ साथ उनका जनसामान्य की भाषा में भावार्थ समझाया और बताया कि भगवान विष्णु के कितने अवतार पृथ्वी पर हुए है। उन सभी में भगवान के श्रीराम अवतार को ही मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहा गया है। साथ ही साथ दैनिक जीवन की चर्चाओं और भागवत भजन,आरती,पूजन क्यों आवश्यक है उसका महत्व बताया। अभी वर्तमान में घोर कलयुग चल रहा है जिसमें दुखो,समस्याओं और व्याधियों से मुक्ति एवं भागवत प्राप्ति का एक मात्र सबसे सुलभ साधन है श्रीराम कथा श्रवण करना। जिससे जीवों के जन्म जन्मांतर के पाप धूल जाते है । गढ़ाकोटा क्षेत्र में विद्वान महंत विपिन बिहारी जी की वाणी में प्रथम श्रीराम कथा श्रवण हेतु भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है । हजारों की संख्या में भक्त गांव गांव से पहुंच रहे। सभी ग्रामवासी मिलकर प्रेम से सभी व्यवस्थाएं बनकर आयोजन को भव्य बना रहे है।



