पीपलरावां। रंगपंचमी पर नगर के युवाओं ने फाग यात्रा निकाली। फागयात्रा में युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया तथा ढोल की थाप पर थिरकते हुए फाग गीत गाए। शुरुआत में मढ़ी मंदिर में दूधिया भांग व नमकीन वितरण हुआ। यात्रा इतवारिया बाजार से शुरू होकर मालीपुरा, रपट सेरी, खरमंडी, बुधवारिया बाजार ,भावसार सेरी से गुजरी जहां मालीयुवा ग्रुप ने ठंडाई वितरित की । सोनू भावसार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से रंगपंचमी पर नीरसता आ रही थी जिसे देखते हुए वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेकर फागयात्रा की शुरुआत की। पार्थ गुप्ता,सोनू बाहेती, सचिन नाहर, राकेश राठौर सहित सामाजिक समरसता कार्यकर्ता मौजूद थे।



