
बड़ोदिया:- मोहना नगर में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज भैरव महाराज मंदिर पर मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी राय रखी। जिसमें सर्व समिति द्वारा फैसला लिया गया कि नए मंदिर में मूर्ति की स्थापना वैशाख सुदी पूर्णिमा पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मंदिर समिति की अध्यक्ष अनोखी लाल जामलिया ने बताया कि मंदिर का कार्य चलता रहेगा, एवं रास्ते पर विचार विमर्श कर रास्ता सीधा करवाया गया। मीटिंग में भैरव महाराज मंदिर समिति के संरक्षक संजय वर्मा भाऊखेड़ी, एवं सदस्य अंबाराम पटेल, ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया, पप्पू जामलिया, दिनेश जामलिया, रमेश चंद जामलिया आदि समिति के सदस्य एवं जामलिया गोत्र के परिवार जन उपस्थित रहे।





