बीना/चलती हुई मालगाड़ी के बीच में घुसा ऑटो चालकः आत्महत्या करने की नीयत से आया था, आरपीएफ के जवानों ने बचाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही मालगाड़ी से एक ऑटो चालक ने आत्महत्या करनेका प्रयास किया। वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवानों ने उसे बचा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक पप्पू पिता दामोदर अहिरवार (50) निवासी भीम वार्ड बीना गुरुवार की सुबह जान देने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो से निकल रही एक चलती हुई मालगाड़ी के बीच में जाकर घुसने का प्रयास करने लगा। इसी बीच वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवानों ने जैसे ही व्यक्ति को देखा तो उसे तत्काल खींच लिया। इस दौरान ऑटो चालक के दोनों पैरों के पंजे कट गए। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया जाएगा। ऑटो चालक ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की इसका कारण अभी बताया अज्ञात बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?