बीना थाना प्रभारी के रूप में विजय राजपूत के पदस्थ होने के बाद उन्होंने बीना में हो रही गांजे की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।
बीना/पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा अबैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना बीना पुलिस को अबैध रूप से गाँजा ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर खिमलासा रोड पर चैकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान 05 आरोपीगण गुलाब सेन, गिरवल लोधी, मनोज जैन, श्रीमति दुर्गा लोधी, नरेन्द्र कुशवाहा सभी आरोपीगण के कब्जे से 12 किलो अबैध गाँजा मिलने पर, आरोपीगणों का एनडीपीएस एक्ट के तहत एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ये है मुख्य आरोपी
आरोपियों लोधी पिता सरदार सिंह लोधी गथाना मालथौन, मनोज जैन पिता कुन्दनलाल जैन निवासी खजुरिया तिगड्डा थाना भानगढ़ जिला सागर. श्रीमति दुर्गा लोधी पति महेश लोधी निवासी चंद्रशेखर वार्ड बीना नरेन्द्र कुशवाहा पिता स्व. राधेश्याम कुशवाहा निवासी शाह कालोनी बीना
दो कारों सहित डेढ़ लाख रुपए का गांजा जप्त
आरोपीगण के कब्जे से 12 किलो अबैध गाँजा कीमती 1,44,000 रूपये एक बुलेरो कार कीमती 1,50,000 रूपये एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 3,50,000 रूपये एवं 05 मोबाईल 46500 रूपये कुल मशरूका कीमती 690500 रूपये का जप्त किया गया।
पुलिस स्टाफ का रहा विशेष सहयोग

आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक विजय राजपूत, उनि. रामदीन सिंह, उनि कविता द्विवेदी, सउनि माधव सिंह, प्रआर. सौरभ (सायबर सेल), लोकेन्द्र यादव, यशवंत राजपूत, मुकुल शुक्ला, सतीश शर्मा, लवकुश (थाना मकरोनिया) अमर (सायबर सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

