
प्रेस/सागर-भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिषेक भार्गव का जन्मदिन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके निवास गणनायक गढाकोटा पर समर्थकों का तांता लगा रहा। दिनभर चले आयोजनों में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर माला पहना कर स्मृति चिन्ह देकर यशस्वी होने की कामना की।
जन्मदिन के इस अवसर पर सागर जिले एवं पूरे बुंदेलखण्ड के युवाओं का आना जाना लगा रहा। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच, उन्हें एक विशाल और भारी-भरकम फूलों की माला पहनाई गई, जिसे देखने के लिए उपस्थित जनसमूह में भारी उत्साह और उत्सुकता नजर आई जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी के साथ अपनेप्रिय नेता का स्वागत किया। इस दौरान एक भव्य केक भी काटा गया, जिसमें अभिषेक भार्गव ने उपस्थित सभी लोगों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पूरा माहौल भाजपामय और ‘जय श्री राम’ तथा ‘अभिषेक भार्गव जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
जन्मदिन की बधाई देने वालों में केवल स्थानीय कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए ग्रामीणजन, पार्टी के पदाधिकारी, महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। सभी ने भार्गव के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की। जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए अभिषेक भार्गव के जन्मदिन का असर केवल उनके करीबियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वर्चुअल दुनिया में भी इसका भारी क्रेज देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कल पूरे दिन अभिषेक भार्गव ट्रेंड करते रहे।
उनके शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की अनूठी अंदाज में बधाइयां दीं। सुबह से शुरू हुआ शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा,
जिसके चलते विभिन्न सोशल मीडिया चैनल्स पर उनके जन्मदिन से जुड़ी पोस्ट ही प्रमुखता से दिखाई देती रहीं।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अभिषेक भार्गव ने बिना किसी राजनीतिक पद पर होते हुए भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है और उनके प्रति जनता का स्नेह अटूट है।
अभिषेक भार्गव ने जन्मदिन के अवसर पर आप सभी स्नेहीजनों, वरिष्ठों, गुरुजनों और युवा साथियों द्वारा दिए गए असीम प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
वरिष्ठों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है, वहीं युवा साथियों का स्नेह, ऊर्जा और साथ मुझे समाज व न्याय के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। फोन कॉल, सोशल मीडिया, संदेशों और व्यक्तिगत रूप से मिलकर आपने मेरे इस दिन को अत्यंत यादगार बना दिया।
आशा करता हूँ कि आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन मुझे जीवन भर यूँ ही प्राप्त होता रहेगा। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद!
सादर प्रकाशनाथ
भवदीय
नवीन भट्ट
जिला मीडिया प्रभारी






