रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से 12 वर्षीय बच्ची गिरी गड्ढे में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बच्ची को रेस्क्यू टीम ने चार घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया।

बीना में 12 साल की एक लड़की खेलते-खेलते मालखेड़ी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे ठेकेदार की लापरवाही की चलते पोल लगाने के लिए तैयार किए गए सीमेंटेड गड्ढे में गिर गई।

4 फीट गहरे इस बेस में लड़की का पैर फंस गया। जिसके चलते वह निकल नहीं पा रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से गड्ढे के पास में खुदाई कर करीब चार घंटे बाद बच्ची को निकाला जा सका।

घटना मालखेड़ी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। यहां रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ललितपुर से यहां मजदूरी करने आए सीतासरण कोरी की बेटी अंशिका (12) दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वह गड्ढे में गिर गई। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी गई।
घटना मालखेड़ी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। यहां रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ललितपुर से यहां मजदूरी करने आए सीतासरण कोरी की बेटी अंशिका (12) दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वह गड्ढे में गिर गई। साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी गईबच्ची का पैर अंदर फंस गया जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। लगभग 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद लड़की को किसी तरह से निकल गया और तत्काल सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां लड़की का इलाज चल रहा है।
मालखेड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य चल रहे जा रहे हैं जिसमें काफी लापरवाही भी बढ़ती जा रही है गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है जबकि आसपास यात्री भी वहां से निकलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?