ललितपुर।जल संरक्षण पर रासेयो विद्यार्थीयो ने निकाली रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


ललितपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन  आज दिनांक 10 मार्च 2025 को कंपोजिट आदर्श विद्यालय ललितपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई तृतीय के शिविर में आज प्रातः कालीन सत्र में प्रार्थना कर  जल संरक्षण जागरूकता रैली कंपोजिट आदर्श विद्यालय से तुवन चौराहे तक निकाली गई। तथा क्षेत्र के लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जिसके अंतर्गत स्वयंसेवको ने क्षेत्र वासियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया, जल चक्र को संतुलित रखने के हर संभव उपाय को क्षेत्र वासियों को समझाया गया । जल संरक्षण अभियान के पश्चात स्वयंसेवकों ने भोजन अवकाश किया। तत्पश्चात संगोष्ठी में जल संरक्षण के उपायों पर गंभीर चर्चाएं विभिन्न स्वयंसेवकों द्वारा की गई।
कार्यक्रम अधिकारी तृतीय इकाई जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमें आने वाली पीढियों के लिए जल संरक्षण करना होगा। इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जिसे अपना कर भूमिगत जल स्रोत को बढ़ाया जा सकता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पेड़ पौधों के लिए जल का संकट दूर किया जा सकेगा।
इस मौके पर हिमांश धर द्विवेदी, डा.राजेश तिवारी, फहीम बख्श, विवेक पाराशर सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?