ललितपुर।विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक हुए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर । विश्व हिंदू परिषद जनपद ललितपुर की जिला कार्यकर्ता योजना बैठक 22 मार्च को देव धनुषधारी मन्दिर तालाबपुरा में आरंभ हुई।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह मंत्री(विभाग पालक झाँसी विभाग)अवधेश भदौरिया जी, दुर्गा वाहिनी कानपुर प्रान्त संयोजिका दीदी अवनी राजपूत जी, बजरंग दल कानपुर प्रांत सहसंयोजक शुभम कौशिक जी,विभाग मंत्री राहुल जैन जी मा० जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी जी, मा०जिलाकार्यध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बुन्देला जी,जिला संगठन मंत्री गोपाल जी की गरिमामई उपस्थिति में श्रीराम दरबार का पूजन कर जिला योजना बैठक का श्रीगणेश किया।
*श्री अवधेश जी* ने कहा कि हिंदू समाज अनेक वर्षों से सामाजिक कुप्रथाओं से जूझ रहा है। छुआछूत की मुक्ति के लिए और सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए हमने अनेक अभियान हाथ में लिए हैं। हिंदू परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पर्यावरण की रक्षा करना तथा हिंदू समाज को स्व का आत्मबोध कराना, आज के समय में एक महती आवश्यकता है। साथ ही 6 माह के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की
*विहिप जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी जी* सीता नवमी के कार्यक्रमों को लेकर माता सीता जी के जीवन के बारे बताया।
*जिला संगठन मंत्री गोपाल* ने केन्द्र से प्रस्ताव पारित को समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
*विभाग मंत्री राहुल जैन जी* ने संगठनात्मक चर्चा की साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए नवीन दायित्वों की घोषणा की – विशेष संपर्क प्रमुख प्रवल सक्सेना,
बजरंग दल से जिला मिलन केन्द्र प्रमुख अंशुल झा,जिला वलोपासना प्रमुख सौरभ राजा,जिला गौ रक्षा प्रमुख संदेश चतुर्वेदी,जिला सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा राजपूत।
संगठनात्मक विस्तार व हिंदू समाज से जुडे कुछ विशेष मुद्दों के विषय में भी विचार विमर्श किया।
बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से जिला भर के 6 प्रखंडों से गणमान्य प्रतिनिधियों भाग लिया।
जिलाउपाध्यक्ष शक्ति पाठक, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू,जिला धर्माचार्य प्रमुख आत्माराम दुबे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख डग्गी राजा जैरवारा, जिला सह संयोजिका मीना राय, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका मधुरिमा तिवारी, जिला सह संयोजिका स्वाति पाराशर, नगर संयोजिका निकिता घावरी, पूर्णिमा ठाकुर, प्रियंका,नगर अध्यक्ष संजय जैन बिरधा प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, तालबेहट प्रखण्ड मंत्री उदयभान सिंह परमार तालबेहट प्रखण्ड सह मंत्री प्रमोद कुमार, बार प्रखण्ड अध्यक्ष कृपाल सिंह बुन्देला जिला संयोजक विजय रैकवार, जिला सुरक्षा प्रमुख आलोक जैन जिला सह सुरक्षा प्रमुख अंशुल झा, जिला सह गौरक्षा प्रमुख संजू ग्वाला, नगर मंत्री दीपक सोनी, नगर सह मंत्री शुभम गुप्ता, नगर संयोजक अमन सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?