ललितपुर ।समावेशी व सतत भविष्य निर्माण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। दिव्यांग दिवस के अवसर पर समावेशी एवं सतत भविष्य निर्माण के लिए एचबीएम हॉस्पिटल में एक्स-रे विल्टी इनिशिटिव प्रोजेक्ट के तहत विश्व दिव्यांग दिवस की अवसर परसतत भविष्य निर्माण एवं जनित क्षमता को बढ़ाने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी अतिथियों का प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रदीप मसीह ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे शुभांशु सोनकर ने दिव्यांग दिवस की महत्व व उसकी उपयोगिता के बारे में प्रस्तुत प्रकाश डाला। इसी क्रम में अमित ब्लू फील्ड में उपस्थित सेवाओं के बारे में और उपलब्ध सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा.ई.जी. लारासन ने टीवी बीमारी संक्रमित मरीजों और रोकथाम पर जानकारी दी। साई ज्योति संस्था से अजय श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुये कहा कि उनकी संस्था के द्वारा जो भी सहयोग होगा, वह हर समय करने को तत्पर रहेगी। इसी क्रम में गूंज संस्था के प्रबंधक सुशील कुमार यादव ने भी इसी बात को दोहराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगों की सोसाइटी और प्रगति भारत में एचआईवी एड्स की संस्था ने निशुल्क जांच की ओर 12 ग्रामों से आए दिव्यांगों को संस्था की ओर से प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *