संस्था ने महिला हिंसा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। स्थानीय एक संस्था द्वारा आयोजित 16 दिवसीय अभियान जेंडर आधारित हिंसा क्यों और कब तक क्रिया परियोजना के अन्तेर्गत आईबीआईटीए मुझे नही मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो, विषयक ऑनलाइन स्पेस मे महिलाओं और किशोरियों के साथ बढती हिंसा पर 16 दिवसीय अभियान का महिला महाविद्यालय में अतिथियों में महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया गया, जिसमे संस्था की दीपाली ने बताता कि वर्तमान परिवेश मे सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और बलिकाओं के साथ साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं, इसको रोकना आवश्यक है, जिसके लिए जनपद मे संस्था द्वारा 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम जिला स्तर से ग्राम स्तर किये जा रहे है। अधिवक्ता आर.एस.छतवाल द्वारा हिंसा के विरुद्ध महिलायों एवं बालिकाओं को कानून मे क्या क्या अधिकार प्राप्त है। सभी पर विस्तार पूर्बक जानकारी दी। इसी क्रम में अधिवक्ता निधि के द्वारा बालिकाओं को सोशल साइड जैसे ट्विटर, फेसबुक, व्हाट एप्प के माध्यम से ऑनलाइन स्पेस जैसे फ्रॉड किये जा रहे कांस्टेबल नीलम ने शासन द्वारा संचालित टोल फ्री 1090, 1030 एवं 112 जैसे आपातकालीन स्थिति में सहायता ले सकते है और समस्त सूचना गोपनीय रहती है। अंत में डा.सूफिया ने आभार जताया।
अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट ललितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?