सात माह बाद धराया आरोपी, चोरी का माल भी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली सफलता


    मोहन  बड़ोदिया महेश जैन पुलिस ने सात माह पहले पोकलेन मशीन की चाबी और रीडिंग मीटर लेकर फरार हो गया था। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। जिसे मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।
    जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को फरियादी जाहिद पिता मसीद खां निवासी आनंदीखेडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19- 20 अप्रेल की दरमियानी रात उसकी पोकलेन मशीन का ड्रायवर परवेज उनकी पोकलेन मशीन का रिडींग मीटर तथा पोकलेन मशीन की चाबी जिसकी कीमत करीब 75 हजार रू. है चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एसपी प्रियंका शुक्ला, एएसपी महेन्द्र तारणेकर, एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देशन में मोहन बड़ोदिया पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा के नेतृत्व में थाने की टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तथा सायबर सेल की मदद से 7 माह से फरार आरोपी मोहम्मद परवेज पिता शेख निशार (26) निवासी ग्राम अन्द्रा जिला मोतीहारी (बिहार) को मंदसौर जिले के भावगढ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी गई उपरोक्त पोकलेन मशीन का रीडिंग मीटर तथा पोकलेन मशीन की चाबी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में मोहन बडोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा, उनि दिलीप भिलाला, हेमेन्द्रसिंह जादौन, आरक्षक शिवचरण दांगी, रामेश्वर दांगी, जीवनसिंह राजपूत, सायबर सेल शाजापुर के आरक्षक घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Ad
    What is the capital city of France?