नवागत कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने किया पदभार ग्रहण.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश जैन -मोहन बड़ोदिया/ शाजापुर – भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने शाजापुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने पदभार ग्रहण करने के पूर्व मां राज राजेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर डॉ. परिक्षित झाड़े ने उपस्थित अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने नवागत कलेक्टर डॉ. झाड़े का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
इस अवसर अपर कलेक्टर काशीराम बडोले, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?