हटा पुलिस ने शातिर चोर को संबरशियल मोटर के साथ किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


हटा/- दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में संपूर्ण जिले में चोरी के अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हटा पुलिस ने शातिर संबरशियल मोटर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रार्थी अमित साहू निवासी रामकवि वार्ड हटा के द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी दुकान के सामने से एक समर्सिबल मोटर एसपी फ्लोकन कंपनी की कीमत ₹9000 चोरी करने की रिपोर्ट की गई थी। जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना हटा में अपराध क्रमांक 509/24 धारा 303 (2) BNS पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी कुलदीप सोनी निवासी शास्त्री वार्ड हटा को दस्तयाब कर उससे चोरी गई संबरशियल मोटर को बरामद किया गया है। एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में हटा पुलिस टीम निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय,SI नरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र बाबू, आरक्षक गौरव मिश्रा, पवन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?