₹5,000-₹5,000 के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार, हत्या के प्रयास एवं लूट की वारदात का खुलासा, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लूटा गया मशरूका बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना सुरखी पुलिस की बड़ी सफलता

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सुरखी पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे ₹5,000-₹5,000 के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 06 मई 2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे फरियादी अपने टपरे पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी मुलायम लोधी, गुड्डी खान एवं उनके साथ एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने आक्रोशित होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

मुख्य आरोपी मुलायम लोधी ने फरियादी पर लोहे की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके सिर, पीठ एवं हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। साथ आए अन्य आरोपी ने भी लात-घूंसों एवं डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई टीना के साथ भी आरोपी गुड्डी खान द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसे भी सिर में चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरियादी के पास रखा मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल लूटकर मौके से फरार हो गए।

घायल फरियादी ने किसी तरह अपनी जान बचाकर तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 157/2026 अंतर्गत धारा 119(1), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित

घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा प्रत्येक आरोपी पर ₹5,000 का नगद इनाम घोषित किया गया। थाना सुरखी पुलिस लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

दिनांक 05 अगस्त 2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी में दबिश देकर दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी तथा लूटा गया टच स्क्रीन मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र एवं एक जोड़ी चांदी की पायल, कुल लगभग ₹30,000 कीमत का मशरूका बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मुलायम पिता प्रताप सिंह लोधी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी, जिला सागर।
  2. गुड्डी खान पति रसीद खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना सुरखी, जिला सागर।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी।
  • एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन।
  • एक सोने का मंगलसूत्र।
  • एक जोड़ी चांदी की पायल।
  • कुल मशरूका लगभग ₹30,000।

सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक रामअवतार धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत, आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक कामेश, आरक्षक कर्मवीर, आरक्षक चालक विकास मिश्रा, महिला आरक्षक कांति राय सहित थाना सुरखी के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में विशेष अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?