बीना/सागर जिले के धनौरा गांव में आपसी विवाद में एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात हुई। बुधवार सुबह युवक का भाई जब उनके घर पहुंचा तो घटना का पता चला। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके जाने पर हुआ था पति से विवाद
जानकारी के अनुसार बीना से 5 किलोमीटर दूर धनौरा गांव में मंगलवार रात मायके जाने से रोकने पर हेमलता उर्फ अंगूरी बाई (20) ने अपने पती दयाराम पिता प्रेम नारायण कुशवाहा (30) पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दयाराम के भाई दया प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो भाई के घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जब घर के अंदर जाकर देखा तो भाई खून से लथपथ पड़ा था।
एफएसएल टीम द्वारा जांच के बाद सबका पोस्टमार्टम किया गया है मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है पुलिस जांच कर रही है
https://youtu.be/vRgwwui54C4?si=ZokE3AozPP5HMIi0

