दमोंह/पटेरा -जिले की जनपद पटेरा
अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत राजाबंदी में जो पंचायत भवन बना हुआ जो देखने लायक हैं,यह पंचायत भवन पटेरा,हटा मार्ग पर स्थित है दरसल यह पंचायत भवन सुबह से खुलता है, लेकिन आज तक इस पंचायत भवन में कोइ भी कर्मचारी नहीं बैठता,जब मीडिया के लोगो ने अंदर जाके देखा तो पशुओं को चरने बाला घास(धान का पियर) पुराने बांस के वर्तन, पतल डिस्पोजल,इत्यादि कचरे से पंचायत भवन भरा हुआ है,सोचने बाली बात य़ह कि ग्राम का कार्य कहा से होता और पंचायत के अधिकारी कर्मचारी कहा बैठते हैं,जब इस विषय में सरपंच,सचिव को फोन लगाया तों उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया,इसी सम्बंध में उप सरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा यदि आप पंचायत भवन गिरबां दो तो इक्कीस हजार रुपये इनाम दूँगा उप सरपंच से पूछा ऐसा क्यों क्यों तो बोले साल में दो ही बार पंचायत खुलती हैं



