देवरी के धर्मेंद्र मिश्रा बने जन अधिकार जन चेतना समिति के राष्ट्रीय सचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


नियुक्ति से नगर में हर्ष का माहौल, शुभचिंतकों ने दी बधाई
देवरीकलां (सागर)। देवरी नगर के धर्मेंद्र मिश्रा डोभी को जन अधिकार जन चेतना समिति में राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से देवरी नगर एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जन अधिकार जन चेतना समिति मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से कार्य करती है। ऐसे में धर्मेंद्र मिश्रा को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति से देवरी नगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ा है।
धर्मेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?