बीना/ 576वीं तारण तरण जयंती पर निकाली पालकी यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना | तारण तरण स्वामी की 576वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई। जयंती के उपलक्ष्य में तारण तरण चैत्यालय कमेटी, तारण तरण युवा परिषद एवं तारण तरण महिला मंडल की ओर से पालकी यात्रा निकाली।

इससे पहले इटावा स्थिति चैत्यालय से सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली, जो मंदिर से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा से वापस मंदिर पर संपन्न हुई। 8.30 मंदिर विधि और पूजन संपन्न होने के बाद 10.30 ध्वजारोहण किया। इसके बाद 11 बजे पालकी यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर इटावा, सर्वोदय चौराहा, स्टेशन रोड, लिंक रोड से कच्चा रोड होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक निर्मला सप्रे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?