धामनोद ।शुक्रवार का साप्ताहिक हाट बाजार अब रविवार को लगेगा यातायात की  समस्या  से निजात मिलेगी जनता ने नगर परिषद के निर्णय का स्वागत किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धामनोद//धामनोद में वर्षों से शुक्रवार को लग रहे साप्ताहिक बाजार अब शुक्रवार की बजाय रविवार को लगेगा इस बात की मनदी नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को कराई गई जिसमें कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह से बाजार अगले रविवार से यानी की 29 दिसंबर रविवार से लगेगा आज आखिरी बार शुक्रवार को बाजार लगा है अगले शुक्रवार 27 दिसंबर को जो आ रहा है वह सूरत बाजार नहीं लगेगा वह रविवार को ही लगेगा बताया जाता है कि लगातार यातायात की समस्या और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए निर्णय लिया गया लोगों ने नगर परिषद के इस निर्णय का स्वागत किया है अब रविवार लगेगा बताया कि विगत दिनों एसडीएम एसडीओपी के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष पार्षद सीएमओ और नागरिकों की बैठक में इस पर संकल्प पारित किया गया इसके बाद नगर परिषद में वरिष्ठ अधिकारियों को जिले में सूचना दी थी जिसके बाद आज सीमाओं के आदेश से यह मुनारी कराई गई और सभी ने इस निर्णय को सराहा रविवार को बाजार लगने से ऑफिस कारखाने जाने वाले लोग भी खरीद करने आ सकेंगे वहीं स्कूलों की छुट्टी मंडी की छुट्टी आदि छुट्टियां रहेगी जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी और नगर के नागरिकों को भी परेशानी से निजात मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।