देवास ।BMO डॉ शैलेंद्र ओरिया की लापरवाही से फर्जी डॉ जयंत विश्वास के हौसले बुलंदआखिर क्यों नहीं हो रही जयंत विश्वास के ऊपर कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास ।सोनकच्छ क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक सातवें आसमान पर फैल रहा है। वहीं चौबारा जागीर में जयंत विश्वास नामक डॉक्टर अपनी डिग्री के दम पर ओर फर्जी लाइसेंस,बिना MP काउंसलिंग मेडिकल बोर्ड के सर्टिफिकेट के बिना ही विगत 20 साल से जयंत विश्वास चला रहा अपना क्लीनिक का टिपारा। जिसकी भनक ब्लॉक अधिकारी और जिला अधिकारी को अभी तक नहीं लगी। पिछले प्रकाशन में हमने प्रकाशित कर शासन प्रशासन को अवगत कराया लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकरण की गहरी निंद्रा में अभी तक सो रहे हैं।अभी 7 दिन बीत चुके हैं। फिर भी स्वास्थ्य अधिकारी अपनी चुप्पी सब बैठा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेंद्र ओरिआ को हमारे संवाददाता द्वारा इस मामले से अवगत कराया गया था। लेकिन डॉक्टर शैलेंद्र ओरिआ पत्रकारों से किनारा करते हुए नजर आए।  ऐसा जान पड़ता है जैसे की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहीं ना कहीं इस मामले में लिप्त नजर आ रहा है। इसीलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओर और लिप्त नहीं है तो फिर अभी तक इस विषय में कोई सख्त कदम क्यों नहीं उठाया गया। यह भी एक चर्चा का विषय बनता है।
इसी को लेकर जिला अधिकारी CMHO मैडम से हमारे संवाददाता ने बात की तो को मैडम ने बताया कि मेरे संज्ञान में यहां मामला अभी आया है और आपके द्वारा बताया गया है अब में मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेंद्र ओरिया से बात कर इस मामले में जांच करवाऊंगी और निश्चित ही निष्पक्ष ऐसा कुछ पाया जाता है तो शक्ति सशक्त उसके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।  अब देखना यह है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी और प्रशासन इस विषय में क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?