देवास। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्पर्श अभियान के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ पखवाड़े में दिनांक 10 फरवरी को चर्म रोग स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में डॉ.रवि नागर, मेडिकल ऑफिसर, रामअवतार गोड MI, फिरोज शेख BPM,गोवर्धन सिंह पारसनिया BEE, सारिका काजी बीसीएम, राकेश चौहान एमपीडब्ल्यू,एवं कैलाश मालवीय एमपीडब्ल्यू, एवं आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द के समस्त स्टाफ द्वारा संपादित किया गया। डॉ.माया कल्याणी द्वारा बताया गया की शिविर में 93 मरीज देखे गए जिसमें 2 संभावित मरीज चिन्नाअंकित किए गए। 3 तीन पुराने मरीजों का इलाज चल रहा है उनका चेकअप किया गया मुख्य खंड चिकित्साअधिकारी द्वारा बताया गया की कुष्ठ लाईलाज बीमारी नहीं है।कुष्ठ का इलाज नियमित लेने से मरिज पूर्णता ठीक हो जाता है। एवं कुष्ठ का इलाज शासकीय अस्पताल में मुफ्त मे किया जाता है। सारिका काजी द्वारा बताया गया कि कुष्ठ के प्रति समाज में फैली गलत भ्रांतियो को समाज मे कुष्ठ के प्रति जागरूकता लाकर ही दूर की जा सकती है।


