देवास ।हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, कर्मचारियों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवास।  एबी रोड स्थित टोंकखुर्द क्षेत्र के कलमा में बुधवार रात एक पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। रात करीब 8:45 बजे चार नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की कार से पहुंचे और पिस्तौल की नोक पर कर्मचारियों से मारपीट कर पेट्रोल कलेक्शन के रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार, टोंकखुर्द क्षेत्र के कलमा स्थित जिओ पेट्रोल पंप (खुराना फिलिंग स्टेशन) पर बुधवार रात कर्मचारी प्रतिदिन की तरह काम कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 8:45 बजे सफेद रंग की कार से आए और हथियार के दम पर कर्मचारियों से मारपीट कर दी।
कर्मचारी सुमित पटेल ने बताया कि बदमाशों ने उससे और उसके एक साथी के साथ पिस्तौल की नोक पर मारपीट की और उनकी जेब में रखे रुपए भी छीन लिए। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे और वहां से भी नकदी लूट ली। बदमाश कुल 86 हजार 953 रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे और वहां से नकदी लूट ली।
घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कर्मचारी सुमित पटेल (26) निवासी ग्राम उपड़ी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले भर की पुलिस को अलर्ट भेजा गया है, अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?