कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवास ।कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने  नेवरी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। संबंधितो से जानकारी ली की हेल्थ सेंटर का काम कब तक पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान बताया गया की निर्माण कार्य 9 माह में  पूर्ण हो जाएगा। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बीच-बीच में कार्य का निरीक्षण कर क्वालिटी चेक करते रहे। उन्होंने जानकारी ली कि नक्से अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवरी में चल रही प्रोड परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों से चर्चा की।  उन्होंने परीक्षार्थियों से ये जानकारी भी ली कि आप आगे क्या करोगे।
        कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के स्टाफ  की जानकारी ली कौन-कौन क्या-क्या काम कर रहा है इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर चल रहा है या नहीं, पोर्टल पर कार्य हो रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली।  आरसीएमए पोर्टल  पर कितने प्रकरण प्रतिदिन दर्ज होते हैं इस संबंध में जानकारी ली, प्रकरणों को चेक किया। लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की पेशी बढ़ाने पर शुल्क लगाए।
         कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या में बन रहे नए बस स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद की पुरानी दुकान को तोड़कर नई दुकानों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या में शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  डॉक्टर और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक देखा, अस्पताल में भर्ती  मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली कि कोई परेशानी तो नहीं आ रही। उन्होंने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना  में पैसे मिले हैं या नहीं जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में  साफ सफाई के निर्देश दिए,  एनबीएसयू लेबर वार्ड का निरीक्षण किया दवाई स्टॉक रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर और स्टॉक से का मिलान किया। दवाइयों की एक्सपायरी डेट देखी।  कितनी दवाइयां रखी है किस दवाई की ज्यादा डिमांड है इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया की मिडाजोलम इंजेक्शन की डिमांड है। जिसपर सीएमएचओ को  इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।